
ख्वा़बो की यूं चाहत बेहद जरुरी है।
कुछ पाने की हसरत हमें जरूरी है।।
कुछ खोने की आहट भी जरुरी है।
अंधेरी रातो में जगना यूं जरुरी है।।
प्यार में विश्वास रखना बहुत जरूरी है।
राह में नित कांटो पर चलना जरुरी है।।
पथरीली राह में चलना हमे जरूरी है,
हमें बस एक ओर कोशिश जरूरी है ।
भय से मुक्ति मिलना हमें जरुरी है।
तुफानो से लड़ना बहुत जरुरी है।।
जीवन में फूलों की महक जरूरी है।
उन कांटो पर चलना हमें जरूरी है।।
गीत खुशी के गाना बहुत जरूरी है।
साथ में चलने की कोशिश जरूरी है।।
मुन्ना राम मेघवाल।।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान।












