
विधा – कहानी
अच्छे स्वास्थ्य स्थ्य के लिए अति आवश्यक है l हम नियमित रूप से खेल-खेलकर अपने स्वास्थ्य को चुस्त व तंदुरुस्त बनाए रख सकते हैं l खेल हमारे अंदर धैर्य, साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन, स्वावलंबिता, न्याय व भेदभाव रहित खेलने की भावना आदि जागृत करते हैं l
कबड्डी भी एक ऐसा ही खेल है l यह कुश्ती का एक प्रकार है l जिसकी उत्पत्ति दक्षिण एशिया से हुई है l यह चार हजार वर्ष पुराना एक सामूहिक खेल है, जो भारत, नेपाल, श्रीलंका, पकिस्तान आदि देशों में अत्यंत लोकप्रिय है l
कबड्डी बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल है l श्रीलंका में यह खेल ‘गड्डी’ महाराष्ट्र में ‘ हुतुतु’ नेपाल में ‘दोदो’ बंगाल में ‘हुतुतु’ तथा दक्षिण भारत में ‘ हेदु गुदु’ के नाम से प्रसिद्ध है l यह खेल दो टीमों के मध्य खेला जाता है l प्रत्येक टीम में सात-सात खिलाड़ी होते हैं l












