Uncategorized
Trending
शिक्षिका/कवयित्री रीना पटले अंतर्राष्ट्रीय “मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान” से हुई सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय हाई स्कूल ऐरमा विकासखंड कुरई जिला- सिवनी (मध्यप्रदेश) की शिक्षिका (कवयित्री एवं लेखिका) आदरणीया रीना पटले जी को अंतर्राष्ट्रीय “मातृभाषा रत्न मानद उपाधि” सम्मान से सम्मानित किया गया है।
इस परम सौभाग्य एवं स्वर्णिम पल के लिए सम्माननीया रीना जी ने “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल (स्थान – काठमांडू) से गुरुदेव आनंदगिरि मायलु जी, आदरणीया मंजू खरे जी व सहयोगी सदस्यों का ह्रदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रेषित करते हुए कहा कि आदरणीय गुरुदेव यह मेरा परम सौभाग्य है कि आपने मुझे इस सम्मान के लिए चुना ,मैं आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया, आभार व्यक्त करते हुए आज के पावन और विशेष पर्व की बड़े गर्व से बधाई देती हूँ।
रीना पटले
(कवयित्रि एवं लेखिका)
जिला - सिवनी मध्यप्रदेश











