स्वर्ग – सा एहसास कराता दुबई का रोमांचक यात्रा

“ऐ दुबई देख कर यह यकीन नहीं होता
की कोई देश इतना खूबसूरत है होता”
एक जमाना था जब विदेश की बात होती थी तो हम लोगों के जुबान पर अमेरिका ,इंग्लैंड,इंडोनेशिया, लंदन पेरिस,नीदरलैंड के नाम चढ़े रहते थे। वहां जाना एक ख्वाब सा लगता था।
सोचती रहती थी कि मैं कभी विदेश जा पाऊंगी कि नहीं। फिर अचानक से
मुझे दुबई साहित्य की यात्रा पर जाने का सुअवसर मिला। मैं खुशी से झूम उठी थी। मेरे पांव जैसे जमीं पर नहीं पड़ रहे थे। क्योंकि विदेश जाने का और वो भी दुबई जाने का सपना पूरा होने वाला था। हमारी दुबई जाने की फ्लाइट दिल्ली से थी। सारी तैयारियां हो गई थी। मैंने जो सपने संजोये थे,
वो पूरा होने जा रहा था और मेरी दुबई की यात्रा पर चल पड़ी।
दुबई यात्रा के संबंध में कहां से शुरू करूं और क्या-क्या लिखूं..? यह बताना बहुत मुश्किल है, क्योंकि दुबई विदेश की यात्रा मेरे जीवन के इतिहास के पन्नों से छूटा हुआ पल है जिसका सपना मैंने 30 साल पहले संजोया था।
और अब बढ़ते संसाधनों ने मेरे इस सपने को साकार करने में जैसे चार चांद ही लगा दिए। जब मैं अपने घर वालों से इस संबंध में चर्चा किया तो सभी बहुत खुश हुए और सभी ने मुझे दिल से इस रोमांचक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं, जो कि मेरे लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद था । दुबई यात्रा के लिए मेरी फ्लाइट दिल्ली से थी। जब मैं वहां पहुंची,होटल से शेरांटन मैं ठहरने की व्यवस्था थी। एयरपोर्ट से होटल तक पहुंचाने के लिए ट्रैवलर की
व्यवस्था थी। रास्ते में दुबई के शहरों की चकाचौंध को देखकर मन भाव विभोर हो रहा था।
दुबई की यात्रा मेरे लिए बहुत ही शानदार रहा। जिसने मुझे जैसे दूसरी दुनिया में पहुंचा दिया हो। वहां कुछ ही दिनों का सफर,लेकिन उसने मुझे दुनियां के एक बेहतरीन जगह से परिचय करवाया। दुबई जाना और वो भी इतने बड़े ग्रुप के साथ में, मेरे लिए रोमांचक यात्रा साबित हुई। ऊपर से इस यात्रा का मजा और बढ़ गया जब वहां शाकाहारी खाना खाने को मिला वो भी
स्वाद बेमिसाल।
असल में दुबई यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) का एक शहर है और यूएई देश में 7 राज्य हैं जिन्हें’अमीरात’
कहा जाता है और दुबई अमीरात की राजधानी है।7 अमीरातों में दुबई सबसे धनी अमीरात है।
वैसे तो देखा जाए तो भारत के हिसाब से वहां हर चीज काफी महंगी है, क्योंकि इंडियन करेंसी के लगभग 22.50 या 23 रुपए जो कि वहां के 1 रुपए के बराबर है यानी 1 दिरहम में यदि हम कुछ खरीदते हैं तो उसके 23 रुपए देने होंगे।
वैसे दुबई का माहौल मुझे बहुत ही अच्छा लगा। वहां की सबसे अच्छी बात यह थी कि वहां के लोग काफी अच्छे हैं मिलनसार हैं। अगर वहां सड़क पार कर रहे हैं तो टैक्सी वाला बाकायदा रुक कर आपको जाने के लिए कहेंगे तथा आपके जाने के बाद ही वो आगे बढ़ेंगे। वहां की सड़के बहुत ही साफ सुथरी तथा बड़ी और लंबी चौड़ी है। जहां एक साथ कई बसें और कारें आसानी से निकल सकती हैं। वहां सड़कों के किनारे -किनारे अलग-अलग किस्मों की फूलों से सजाया गया है। वहीं बड़ी-बड़ी और लंबी-लंबी इमारतें, हरियाली, डेट्स के बड़े-बड़े वृक्ष ध्यान आकर्षित किए बिना नहीं रहते।
वहां चोरी -चकारी का, कोई लूट का डर नहीं सताता है। यहां तक की टैक्सी में या कहीं अन्य स्थानों पर मोबाइल या पर्स या पासपोर्ट आदि छूट जाता है तो वह बाकायदा आपको वापस मिल जाएगा। यह वहां की खासियत है कि वहां कोई क्रीम नहीं होता , कोई लूटपाट का डर नहीं होता। लड़कियां अकेली घूमती हैं, उन्हें कोई खतरा नहीं।
“यह दुबई है ये दुबई है यारों
रेगिस्तान में फूल खिलाती
गंगा जमुना जैसी तहजीब को लिए
व्यापार और रोजगार का नायाब संगम लिए
ये दुबई है ये दुबई है यारों
बुर्ज खलीफा का जादुई नज़ारा लिए
अरब की खाड़ी रोशनी से नहाए हुए
ये दुबई है ये दुबई है यारों”
आइए आपको ले चलते हैं दुबई की खास जगहों पर जहां जाने का सपना शायद हर किसी के मन में होता है।
मीना बाजार–मीना बाजार दुबई बूर से बहुत अधिक दूर नहीं है। यहां खाने पीने के अलावा जैसे ज्वेलरी, पर्स ,इत्र
परफ्यूम, कपड़े, चप्पल ,ड्राई फ्रूट्स ,चॉकलेट अन्य कई चीजों की शॉपिंग कर सकते हैं।
डेजर्ट सफारी–दुबई का डिजर्ट सफारी एडवेंचर एक बेहद ही खूबसूरत स्थान है, जहां रेत में सफारी पार्क का आनंद उठाते हैं। यहां पैदल नहीं जा सकते । यहां ऊंट की सवारी, मोटरबाइक और कर की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं। इस एडवेंचर में रेगिस्तान में खाने-पीने की चीजें, मेहंदी तथा दुबई के शानदार डांस को देखने का मौका मिलता है।
जुमैरा बीच दुबई–जो मेरा बीच एक बहुत ही अच्छी जगह है। जहां नाव में बैठकर सफर तय करते हैं और उसमें खाने-पीने का सामान मनोरंजन की पूरी सुविधा उपलब्ध होती है। वहां बहुत सुकून तथा आनंद का अनुभव होता है।
दुबई फ्रेम–इस गोल्डन फ्रेम भी कहा जाता है। यह बहुत ही खूबसूरत, भव्य और दिखने में लंबी चौड़ी यह गोल्डन फ्रेम अपने आप में दुबई में देखी जाने वाली शानदार चीजों में शामिल हैं। यह दुनिया में सबसे बड़े फ्रेम के रिकॉर्ड के रूप में शामिल है जिसे देखकर आप इसकी भव्यता का अनुमान लगा सकते हैं।
मिरेकल गार्डेन–रंग-बिरंगे तथा अनेक प्रकार के खूबसूरत तथा बेहतरीन फूलों से सजा एक लाजवाब और खूबसूरती में बेमिसाल गार्डेन, जहां हाथी ,शेर ,घोड़ा,एयरप्लेन ,झूले आदि सभी कुछ हरियाली के रूप में सजे हुए दिखाई पड़ते हैं। जिन्हें देखते ही हम दूसरी दुनिया में आने का अनुभव महसूस करते हैं।
दुबई बुर्ज–दुबई और दुनियां की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा, जोकि दुबई यात्रा की सबसे खास आकर्षणों में से एक है। यह दुनियां का सबसे ऊंचा टावर है। कहा जाता है की बुर्ज खलीफा की यात्रा के बिना आपकी दुबई यात्रा पूर्ण नहीं होती है। वहां की खूबसूरत रोशनी तथा अब की खाड़ी के खूबसूरत जिसका वर्णन शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
दुबई मॉल-यह एक बहुत ही बड़ी जगह में बनाया गया बेहतरीन मांल है, जहां रंग बिरंगी मछलियों के संसार से गुजरते हुए पानी में उठते बड़े-बड़े फव्वारों तथा रात के समय में उनकी रोशनी में नहाए हुए और बेहतरीन खूबसूरत से दिखने वाले दुबई बुर्ज को देख पाते हैं।
गोल्ड सूक–गोल्ड सूक में घूमने का अनुभव तो बहुत ही अच्छा रहा। गोल्ड सूक खासकर सोने का बाजार है, जहां आपको सोने की एक से बढ़कर एक खूबसूरत ज्वेलरी देखने को मिलते हैं।
ग्लोबल विलेज–ग्लोबल विलेज का अनुभव तो बहुत ही शानदार रहा। वहां हर देश तथा वहां से जुड़ी दुकान एक मार्केट के रूप में उपलब्ध है, जहां अपनी पसंद की चीज खरीद सकते हैं। वहां देश-विदेश की जगहों, राज्यों तथा वहां से जुड़ी खास चीजों को ग्लोबल विलेज में समाहित किया गया है जो की देखने में बहुत ही खूबसूरत है।
दुबई में सिर्फ एक चीज की कमी लगी और वो है पीने का पानी, क्योंकि दुबई में दूसरी जगहों जैसी बारिश नहीं होती है, अतः वहां पीने का पानी बहुत महंगा है।
खाने को तो दुबई रेगिस्तान है, रेत और तेल का घर है, लेकिन उसे शहर के सौंदर्य का एक प्रमुख उपादान है वहां की प्रकृति हरीतिमा है। दुबई की साफ सफाई का तो मुकाबला ही नहीं।
अनुशासन ऐसा की कहते हैं कि अपराध करने पर राजकुमार को भी वहीं सजा होती है, जो आम आदमी को। ट्रैफिक रूल्स की तो बात ही मत कर कीजिए। रेत को सोने में बदलने वाला शासनतंत्र।
यह सब देखने के बाद मेरी दुबई की यात्रा अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी थी। मैं दुबई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। अपनी दुबई की रोमांचक यात्रा की यादों को दिल में समेटे घर पहुंची।
डॉ मीना कुमारी परिहार












