Uncategorized
Trending

होली का हुड़दंग

शीर्षक – जमकर होली खेलों यार
होली है रंगों का त्योहार
जम कर होली खेलों यार

नीला पीला लाल गुलाबी
चेहरे हो जाए सबके नवाबी
कोई ना पहचान सके यार
जम कर होली खेलों यार

सुनो गौर से बस इतना रखना ध्यान
आंख कान बचा कर खेलों
डाक्टर को भी छुट्टी दे दो
मारो गुब्बारे दो चार
जम कर होली खेलों यार

शोर शराबा कम ही करना
पानी को बचा कर चलना
खूब मज़े से खेलों यार
जम कर होली खेलों यार

बड़ों का लो आशीर्वाद
बच्चों से करो तुम प्यार
भूला कर गिले शिकवे
सबसे हंस कर मिलो गले
जम कर होली खेलों यार

होली है रंगों का त्योहार
होली है रंगों का त्योहार

प्रिया काम्बोज प्रिया
सहारनपुर उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *