Uncategorized
Trending

होली

फागुन मे आवत होली का त्यौहार
केशर उड़त अबीर गुलाल हर चौबारे हर द्वार
रंग चढ़त हर तन मौसम मे भाये बहार
भौजाई संगे होली खेलत देवर हर बार
फागुन मे आवत होली का त्यौहार
गुजिया सलौनी मठरी मिठाई से हो अपनो का सत्कार
हर द्वारे मिलन हो रंगों का संसार
बैठ चौबारे सबरे संगे सुनावे फागुनवा के गीत झंकार
ढोल के थाप से नाचे बचपन्वा हमार
उमंग उल्लास से सराबोर होवत हर मन तन श्रंगार
पिचकारी से भिगोवत होए तन मन हमार
नैनो मे संजोते हमरे सपने हज़ार
भूले के भैया सबरे गिले शिकवे बरस जात प्यार ही प्यार
ऐसे मनत भैया हमरे गावों को त्यौहार
केशर उड़त अबीर गुलाल हर चौबारे हर द्वार
फागुन मे आवत होली का त्यौहार

स्वरचित एवं मौलिक
संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *