Uncategorized
Trending

अंतर्राष्ट्रीय स्त्री शक्ति सम्मान से मंजू अशोक राजाभोज, भंडारा (महाराष्ट्र) सम्मानित

लुंबिनी, नेपाल
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर विश्व भर मनाया गया। महिला दिवस के अवसर पर नेपाल में अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी भाषा, साहित्य के विकास तथा रचनाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्वेश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता ऑनलाइन संपन्न हुई । नेपाल की प्रसिद्ध संस्था ” शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की काव्य प्रतियोगिता संपन्न हुई । इस अवसर पर भंडारा जिले की प्रतिष्ठित कवयित्री तथा लेखिका मंजू अशोक राजाभोज को “स्त्री शक्ति सम्मान” प्रदान किया गया । देश विदेश से कई रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें उत्कृष्ट रचना के 300 लेखकों को प्रथम स्थान प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका तथा तंजानिया के रचनाकारों ने सहभागिता जनाई थी। ज्ञात हो कि भंडारा, महाराष्ट्र जिले की एक क्रियाशील लेखिका, उपन्यासकार और कवियत्री हैं जिनकी सैकड़ों रचनाएं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई है तथा उत्कृष्ट लेखन के लिए दर्जनों सम्मान मिल चुके हैं। जिनका एक उपन्यास “जिंदगी के कई रंग, दोस्ती के संग” और एक एकल कविता संग्रह “मंजू के दिल से काव्यांजलि” प्रकाशित हो चुकी है |
महिला प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरी मायालु ने कहा – आज महिलाएं प्रगति की उच्चतम शिखर पर पहुंचने में सफल हो चुकी है। हम सभी को समाज की हर महिला को सम्मान देना चाहिए।
इसी तरह सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए प्रतिभा चयन समिति की संयोजक डॉ. प्रीति प्रसाद प्रीत ने कहा – शिक्षा और साहित्य क्षेत्र में महिलाओं ने ऊंची छलांग लगाई है, राज्य को उनका सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहन देने की जरूरत है। कवि संगम त्रिपाठी ने बधाई दी और कहा कि मंजू अशोक राजाभोज साहित्य व समाज के क्षेत्र में प्रेरणादायक काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *