Uncategorized
Trending

समय

भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ तो समय होगा

इस चलायमान गति में कहीं तो विराम होगा

तड़के की सफ़र निशा पर विराम होगा

रवि का सफ़र चंद्रमा पर विराम होगा

मध्य दिवस का कहीं तो विराम होगा

इस चलायमान गति का कहीं तो विराम होगा।

शुरुआत का सफ़र अंत में विराम होगा

जिंदगी का सफ़र मौत में विराम होगा

कार्य का सफ़र पूर्ण में विराम होगा

इस चलायमान गति का कहीं तो विराम होगा।

चैत का सफ़र फाल्गुन में विराम होगा

” अ” का सफ़र ” ज्ञ” में विराम होगा

भूख का सफ़र भोजन में विराम होगा

आरंभ हुआ है हमारा जीवन तो

अंत भी इसका निश्चित होगा

इस चलायमान गति का कहीं तो विराम होगा।

अनिता महेश पाणिग्राही
सरायपाली छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *