
नवरात्रि में नौ दिन होती है शक्ति की पूजा
विभिन्न रूपों की होती है स्तुति और भक्ति
मां दुर्गा को आदिशक्ति परम भगवती
परब्रह्म माना जाता है
मां अंधकार और अज्ञानता रूपी
राक्षसों से हमारी रक्षा करती हैं
ममतामई मोक्ष प्रदायिनी तथा कल्याणकारी हैं
धर्म पर आघात करने वाली राक्षसी शक्तियों का मां विनाश करती हैं
मां भगवती के आशीष से विश्व में सकारात्मक ऊर्जा और नवीन शक्ति का संचार होता है
मां शक्ति जिन्हें ब्रह्मांड की रचयिता का श्रेय दिया जाता है
ये वाहन के रूप में शेर पर सवार रहती हैं
मां दुर्गा को अष्टभुजा देवी और उन्हें आदिशक्ति के नाम से भी जाना जाता है
मां शक्ति की पूजा नर्वाण मंत्र
“ऊं ऐं हीं क्लीं चामुंडायै विच्चै”
के जाप से जीवन की सभी बाधाएं
दूर हो जाती हैं
भक्तों पर मां की कृपा बरसती है
मां शक्ति की पूजा सभी खूब धूमधाम से करते हैं
डॉ मीना कुमारी परिहार










