Uncategorized
Trending

जीवन का मूल्य

खुश होकर गुजारो,
तो मस्त है जिंदगी l
दुःखी होकर गुजारो,
तो त्रस्त है जिंदगी ll

अंतर में गुजारी,
तो पस्त है जिंदगी l
इंतजार में गुजारी,
तो सुस्त है जिंदगी ll

जानने में गुजारी,
तो पुस्तक है जिंदगी l
दिखावे में गुजारी,
तो बर्बाद है जिंदगी ll

मुश्किल से मिलता है एक बार जीवन,
तो प्यार से बिताओ जिंदगी l
जन्म संसार में हुआ हैं आपका,
तो अच्छे काम कर यादगार बनाओ जिंदगी ll

रचनाकार – नंदकिशोर गौतम (माध्यमिक शिक्षक)
शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय बकोड़ी, ब्लॉक- कुरई, जिला- सिवनी, म. प्र.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *