
संकेत साहित्य समिति ,बिलासपुर इकाई द्वारा मार्च माह में जन्मे साहित्यकारों का जन्मोत्सव एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश खरे ‘ राकेश’ के आवास , राजकिशोर नगर में किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.जी. डी. पटेल ‘ पुष्कर’ ने की। “मुख्य आतिथि रहे हैदराबाद से पधारे एवं सत्य प्रसन्न तथा विशिष्ट अतिथि रहे अमृत पाठक तथा विजय राठौर ।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजा- अर्चना व सरस्वती वंदना के साथ संपन्न हुई ।कार्यक्रम के प्रथम चरण में अतिथियों का स्वागत सत्कार के पश्चात अतिथियों के कर कमलों से श्रीमती अनुसुइया श्रीवास -कोरबा , विजय राठौर- जांजगीर , विनय कुमार पाठक- बिलासपुर एवं श्रीमती रश्मि अग्रवाल- बिलासपुर का सम्मान प्रतीक चिन्ह,शाल पुष्प गुच्छ एवं जन्मोत्सव सम्मान पत्र से किया गया ।अध्यक्ष राकेश खरे द्वारा संकेत साहित्य समिति के प्रयास व साहित्यकारों के जन्मोत्सव पर प्रकाश डालते हुए समाज को सुसंस्कृति, चेतना स्पंदन एवं नव गति देने में साहित्यकारों की लेखनी की भूरी-भरी प्रशंसा की गई।कार्यक्रम के प्रथम चरण का संचालन राकेश खरे “राकेश” द्वारा एवं द्वितीय चरण का सफल संचालन नरेंद्र कुमार शुक्ल ‘अविचल “द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम को उच्चतम शिखर पर पहुंचाने में विजय राठोर,सत्य प्रसन्न, डा डी जी पटेल, के के पाठक,अमृत लाल पाठक , बलराम राठौर ,बुधराम यादव , विजय तिवारी ,दिनेश रोहित चतुर्वेदी,श्रीमती अनुसुइया श्रीवास, श्रीमती सीता देवी तिवारी,श्रीमती रश्मि अग्रवाल, विनय कुमार पाठक, श्रीमती वन्दना खरे, नरेन्द्र कुमार शुक्ल ‘अविचल ‘, राकेश खरे ‘राकेश ” का काव्यमय योगदान रहा।
मुख्य अतिथि के उद्वोधन एवं राकेश खरे ‘राकेश ‘ के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।












