Uncategorized
Trending

डॉ राजेश पुरोहित को कोटा में किया सम्मानित

भवानीमंडी:- स्वर्णिम आर्या पब्लिकेशन लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा कोटा के मदर टेरेसा शिक्षण संस्थान के सभागार में आयोजित स्वर्णिम शौर्य गाथा कवि व साहित्यकार सम्मान समारोह के अंतर्गत एक दिन शहीदों के नाम कवि सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया इस कवि सम्मेलन में भवानी मंडी नगर के वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डॉ राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
डॉक्टर पुरोहित ने बताया कि यह आयोजन महान क्रांतिकारी भगत सिंह सुखदेव राजगुरु की स्मृति में आयोजित किया गया जिसमें राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के कवि और साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया तथा उनका सम्मान किया गया डॉ. पुरोहित ने बताया कि उन्हें यह सम्मान आर्य पब्लिकेशन के संस्थापक सौरभ पांडे लखनऊ उत्तर प्रदेश भुवनेश मालव राजस्थान प्रभारी आर्य पब्लिकेशन कोटा नगर निगम उपमहापौर पवन मीणा वरिष्ठ कवि कोटा प्रेम शास्त्री मदर टेरेसा शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर योगेंद्र शर्मा अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु शर्मा हरिहर सहित मंचासीन अतिथियों ने प्रदान किया सम्मान स्वरूप उन्हें प्रतीक चिन्ह मेडल व पगड़ी पहनकर सम्मानित किया गया इस उपलब्धि पर उन्हें कवियों साहित्यकारों और शिक्षकों ने बधाइयां प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *