Uncategorized
Trending

माता का भजन


तर्ज –मन में बसाकर तेरी मूर्ति

वंदन करूं, अभिनंदन करूं,
मैया मैं तेरे चरण वंदन करूं॥

जब-जब करूं मैया ,मैं साधना,
मैया करूं मैं ,तेरी आराधना।

तू ही है मेरी &&&&हर एक पूजा,
तुझसे ही रोशन हर एक दूजा॥&&

वंदन करूं अभिनंदन करूं
मैया मैं तेरी चरण वंदन करूं

तू ही है दीपक, तू ही है ज्योति,
तेरे बिना जीवन की अधूरी प्रीति।

जब भी डगमगाऊँ &&राहों में मैया,
थाम लेना हाथ बन जाना खेवैया॥
वंदन करूं अभिनंदन करूं
मैया मैं तेरी चरण वंदन करूं

तेरी ममता की छाया निराली ,
तू ही है दुनिया में मुझको सबसे मेरी प्यारी।

तेरे दर पे जो &&भी सर झुकाए है,
खाली झोली जीवन की भरके जाए है॥
वंदन करूं अभिनंदन करूं
मैया मैं तेरी चरण वंदन करूं

तेरे नाम की &&&महिमा भारी,
हर लेती जीवन की पीड़ा तू सारी।
दर्शन देकर &&&&कृपा बरसाना,
मैया मुझे भी गले से लगाना&&&॥
वंदन करूं, अभिनंदन करूं,
मैया मैं तेरे चरण वंदन करूं॥


प्रतिभा दिनेश कर
विकासखण्ड सरायपाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *