
आओ श्री राम जन्म की महिमा का गुणगान करें
धन्य है अवधपुरी पावन धाम
जहां अवतरित हुए भगवान श्री राम
आओ गाएं सब मिल मंगलाचार
देखो अवध में छाई है अजब बहार
खुशियां मनावें, नाचे -गाएं नर नारी
दीपों की माला से कतार सज रही
सदियों बाद शुभ घड़ी है आई
जन्म लिए हैं राम रघुराई
नर -नारी बधाइयां गावें
कौशल्या मैया बलि- बलि जाएं
रामलला का ले ले बलैया
फूली ना समाई
सजाओ हर घर मंदिर जैसा
कर ले घरों को इस कदर रोशन
जैसे लगे सज- धज कर बैठी हो दुल्हन
सजा लो सुंदर नगरी, तोरण द्वारे
आओ बजाएं तबला -ढोलक और मंजीरे
आज जन्म लिए हैं मेरे रामलला जी
चंदन की टीका लगा करें हम वंदन
नगर में बज रहे ढोल, नगाड़े
द्वारे बज रही मधुर शहनाई
राजा दशरथ के पुलकित हुए मन
रामलला के दर्द से हुए तृप्त नयन
चैत्र शुक्ल नवमी का दिन है शुभवार
कौशल्या मैया के गोद में लिए रामलला अवतार
भारत देश का हर घर देखो बना अयोध्या धाम
डॉ मीना कुमारी परिहार










