जिला-सिवनी(म.प्र) ग्लोब प्ले एंड लर्न स्कूल बरघाट के छात्र हर्ष गौतम ने 8वीं कक्षा में पाया प्रथम स्थान

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा पांचवी एवं आठवीं के परीक्षा वर्ष 2025-26 के परिणाम घोषित हुए जिसमें मध्य प्रदेश ( विकास-खंड बरघाट,जिला – सिवनी ) के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ग्लोब प्ले एंड लर्न स्कूल बरघाट में अध्यनरत छात्र हर्ष गौतम पिता नंदकिशोर गौतम ने कक्षा आठवीं में उत्कृष्ट अंकों (600 में से 541) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्ष गौतम प्रतिवर्ष अपनी कक्षा में प्रथम स्थान अर्जित करते रहे है। छात्र की इस सफलता के लिए परिवार के समस्त सदस्यों, रिश्तेदारों एवं सहपाठियों ने शुभकामनाओं सहित बधाइयां प्रेषित की हैं।
हर्ष गौतम ने कहा कि ग्लोब प्ले एंड लर्न स्कूल बरघाट में नियमित रूप से अध्यनरत छात्र- छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ, सभी बच्चों के सर्वांगीण विकास , स्काउट गाइड, कंप्यूटर शिक्षा,खेल, कलात्मक- रचनात्मक आर्ट, एवं नृत्य और संगीत आदि प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है।
छात्र हर्ष गौतम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने समस्त शिक्षकों/शिक्षिकाओ व माता पिता को देते हुए सभी के प्रति क्रतज्ञता व्यक्त किया l
हर्ष गौतम के साथ-साथ सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शाला परिवार, प्राचार्य श्री गणेश बरमैया जी ,संचालक श्री गगन रहंगडाले जी, राकेश टेकाम जी, व सभी संचालकगण सहित समस्त स्टाफ के द्वारा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं सहित बधाइयां प्रेषित की गई हैं।













