
इटारसी मध्य प्रदेश के भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम दिनांक 06 मार्च 2026 को
इटारसी कला साहित्य संस्कृति मंच द्वारा
रंग तरंग कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में नीरज चौधरी का स्वागत सम्मान विशेष रूप से न.पा. स्वास्थ्य समिति सभापति श्री राकेश जाधव, वरिष्ठ साहित्यकार कवि बी.के. पटेल जी द्वारा किया गया मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में अलग-अलग जगह से पधारे साहित्यकारों ने अपना परिचय शब्दों के माध्यम से दिया।
नीरज को आयोजक समिति के आ. राजकुमार दुबे जी ,आ.श्री नवीन पटेल जी, श्री अखिलेश दुबे जी
श्री बृजमोहन सोलंकी जी, एवं अन्य आदरणीय अतिथियों ने अपना आशीर्वाद दिया।
डॉ.नीरज के मित्रों में शामिल कवि हनीफ खान ,आलोक शुक्ला,मोहम्मद आफाक ,कमल पटेल की तरफ से विशेष बधाई दी गई।। नीरज ने राष्ट्रीय कवि बी.के. पटेल जी का हृदय तल से आभार व्यक्त किया।।













