
दशरथ घर अयोध्या में जन्में मेरे प्रभु श्रीराम है
चारों ओर गूंजा तब मंगल गान है
गुरु विश्वामित्र के शिष्य बने दो भाई
असुरों से मुक्त किया ऋषिमान हैं
वध किया ताड़का का बढ़ाया अहिल्या का मान है
ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम है
धनुष तोड़ा परशुराम का विवाह हुआ सीताराम का
एक पत्नी धर्म से बंध बने सीताराम है
ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम है
पिता वचन निभाने को त्याग दिया राजसिंहासन है
ले माताओं से आशीर्वाद किया वनो को प्रस्थान है
ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम है
भील संग मित्रता की असहायों का बने सहाय है
जूठन खा शबरी का मिटाया जात भाव है
ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम है
स्त्री सम्मान की खातिर समुद्र पर बांधा बांध है
दशानन रावण को मारा कुल का किया विनाश है
ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम है
है अटल, निर्भीक,निडर विन्रम ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम है
प्रिया काम्बोज प्रिया
सहारनपुर उत्तर प्रदेश













