Uncategorized
Trending

“डॉ आंबेडकर कीर्ति सम्मान”से सम्मानित होंगी पटना,बिहार कीराज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, वरिष्ट शिक्षिका, चर्चित कवियत्री डॉ मीना कुमारी परिहार’मान्या ‘


मानवता और परोपकार के लिए समर्पित अखिल भारतीय कबीर मठ सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू, वडॉ अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति रोहिणी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती महोत्सव व बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की प्रतिमा अनावरण समारोह में 14 अप्रैल को बाबा साहब स्मारक स्थल ग्राम पंचायत भवन रोहिणी नागौर में, इसी क्रम में” डॉक्टर मीना कुमारी परिहार ‘मान्या’ “को उनके उल्लेखनीय काव्य क्षेत्र साहित्यिक, शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान के लिए” डॉक्टर अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026, से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा के साथ-साथ काव्य और साहित्य के क्षेत्र में उनकी कृतियां देश-विदेश की पत्र पत्रिकाओं वी पुस्तकों में प्रकाशित हो चुकी हैं। वे विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं और इससे पूर्व भी उन्हें अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। अपने चयन पर”डॉक्टर मीना ” ने आयोजक मंडल का सम्मान हेतु चयन के लिए आभार जताया।
यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कबीर मठ सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण श्री डॉक्टर नानक दास जी महाराज के पावन सानिध्य में यह दो दिवसीय राष्ट्रीय समारोह आयोजित होगा। जिसमें 13 अप्रैल को रात्रि में सांस्कृतिक, काव्य पाठ, कबीर भजन, गायन कार्यक्रम आयोजित होगा। 14 अप्रैल को सुबह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर से चयनित 101 प्रतिभागियों को “डॉक्टर अंबेडकर कीर्ति सम्मान “से नवाजा जाएगा।

डॉ मीना कुमारी परिहार ‘मान्या’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *