Uncategorized
Trending

होवे राम नाम का हल्ला

मर्यादा के शील प्रभु श्री राम है
सनातन के पुरौधा प्रभु श्री राम है
सब पर समान स्नेहशील आराध्य हमारे श्री राम है सन्तन के सदा सहाई देव रूपी मनुष्य प्रभु श्री राम है
अयोध्या के राजा रघुकुल के मान है
धर्म के स्थापित सर्वोच्च प्रतिमान है
त्याग तपस्या शील मर्यादा नैतिकता की खान है
ऐसे हमारे आराध्य प्रभु श्री राम है
पांच सौ बरस के बाद हर गली गली कूचे कूचे
होवे राम नाम का हल्ला
राम ही है राम ही होंगे समस्त श्रष्टि के तारणहार
जगबलिहारी भवसागर के खैवनहार चऊं ओर ही हल्ला
होवे राम नाम का हल्ला।

जय श्रीराम ।

स्वरचित एवं मौलिक
संदीप सक्सेना
जबलपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *