Uncategorized
Trending

“परंपरा का सौंदर्य, नई पीढ़ी की सीख: खेरवा खुर्द में देवी भक्ति का अद्भुत संगम”


उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम खेरवा खुर्द में नवरात्रि पर्व पर परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत का मनमोहक दृश्य देखने को मिला। माता खेर माई मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रमों में मां काली का खप्पर नृत्य, बरुआ नृत्य और पारंपरिक अनुष्ठानों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
गांव में बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा, कलशों की कतारें और आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। हनुमान मंदिर, शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर सहित प्रमुख स्थलों पर देवी आराधना का भव्य आयोजन किया गया।
भंडारा प्रसाद वितरण और “जवारे तोरे हरे-हरे” के जयघोष के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। नवीन कुमार भट्ट ‘नीर’ ने बताया कि ग्रामीण आज भी अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों को सहेजकर रखे हुए हैं, जो हमारी अमूल्य धरोहर है। खुशी की बात है कि वर्तमान पीढ़ी भी इन परंपराओं को सीखते हुए आगे बढ़ रही है।
अंत में शांतिपूर्ण ढंग से जवारे का विसर्जन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *