
स्थान: श्रीनिम्बार्क गाँव, पण्डरी, गौरीगंज सदर, जनपद अमेठी (उ.प्र.) – 227409
श्रीराधासर्वेश्वरो विजयते।
श्रीभगवान् निम्बार्काचार्य नमः।
राधे कृष्ण राधे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण राधे राधे।
राधेश्याम राधेश्याम, श्याम श्याम राधे राधे।
परम पूज्य श्रीमद् जगद्गुरु निम्बार्काचार्य विद्यावारिधि अतुल कुमार मिश्र जी महाराज, पीठाधीश्वर श्रीनिम्बार्क पीठ वृन्दावन एवं श्रीनिम्बार्क सेवा संस्थान अमेठी (SNSS Amethi) के सान्निध्य में श्रीकामदा एकादशी व्रत का पावन आयोजन श्रीनिम्बार्क गाँव, पण्डरी, गौरीगंज सदर, जनपद अमेठी में सम्पन्न किया जाएगा।
इस अवसर पर समस्त श्रद्धालुजन, भक्तगण एवं विश्व परिवार को सूचित किया जाता है कि वे इस दिव्य आध्यात्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा गुरुदेव महाराज श्रीनिम्बार्क जी के आदर्श जीवन का अनुकरण करें।
साथ ही यह सूचित किया जाता है कि पूर्व में दर्ज पता—
“पूरे मर्दान, पण्डरी, गौरीगंज सदर, जनपद अमेठी – 227405”
के स्थान पर नवीन पता—
“श्रीनिम्बार्क गाँव, पण्डरी, गौरीगंज सदर, जनपद अमेठी – 227409”
प्रयुक्त किया जाए।
उक्त विषयक प्रस्ताव एवं सूचना भारत सरकार, गृह मंत्रालय तथा अन्य संबंधित महत्वपूर्ण विभागों को प्रेषित कर दी गई है। माननीय गृह मंत्री जी एवं संबंधित प्राधिकरणों के विचाराधीन है तथा आवश्यक आदेशानुसार जनपद एवं आध्यात्मिक स्तर पर यह विशेष सूचना प्रसारित की जा रही है।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
संपर्क एवं आयोजन:
श्रीनिम्बार्क सेवा संस्थान, अमेठी (SNSS Amethi)
श्रीनिम्बार्क गाँव, पण्डरी, गौरीगंज सदर, जनपद अमेठी – 227409










