Uncategorized
Trending

विजय जी, जन्मोत्सव

विजय जी, जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें

विजय जी, आज का दिन है खास,
खुशियों से भर जाए आपकी हर श्वास।
जीवन में कभी न आए कोई उदासी,
हर पल रहे चेहरे पर मधुर मुस्कान सी॥

आपका स्नेह हमें संबल देता है,
हर कठिन राह में हौसला देता है।
आप जैसे अपने बहुत कम मिलते हैं,
जो हर दिल में प्यार के दीप जलाते हैं॥

ईश्वर से यही मेरी प्रार्थना है,
हर खुशी आपके द्वार पर खड़ी रहे सदा।
स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि साथ रहें,
हर दिन आपका उजियारा बना रहे॥

जीवन की हर राह आसान हो जाए,
हर सपना आपका साकार हो जाए।
दुःख की छाया भी पास न आए,
सुख का सूरज सदा मुस्काए॥

जन्मदिन पर यही है स्नेहिल संदेश,
आपका जीवन बने खुशियों का परिवेश।
हम सबका आशीर्वाद आपके साथ है,
विजय जी, आप पर सदा ईश्वर की कृपा है॥

योगेश गहतोड़ी “यश”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *