
मिल जाओ सपनों में पापा ,
हकीकत में मिल पाऊं
मेरा इतना नसीब नहीं पापा।
आपकी प्यारी यादें अब ,
जीने का सहारा है पापा।
घर आंगन अब सुना है ,
वापस लौटकर आओ ना पापा ।
ऊंगली पकड़कर चलना सिखाया था,
वो भरोसे वाले हाथ वापस लाओ ना पापा।
कभी नहीं मांगी आपको खिलौने ,
अब खिलौना दिलाओ ना पापा।
आपने मेरा पहला वस्त्र चुना,
मैने आपका अंतिम कपड़ा पापा।
दुनियां का अनमोल खजाना पिता का प्यार है,
मेरे किस्मत में अनमोल खजाना नहीं है पापा।
खुशियां से अब नाता टूटा
जब से आपका हाथ है छूटा ।
अपने बिटिया के खुशियों के लिए
खुशियों का पिटारा बन जाओ ना पापा।
आपने मुझे पहला सांस लेते देखा,
मैंने आपको अंतिम सांस लेते देखा पापा।
जिस कंधे पर बैठकर मैंने दुनियां देखी थी,
उन कंधों को कंधा मैंने दिया पापा।
दिल आज भी आपके प्रतीक्षा में है,
आप वापस लौटकर आओगे ना पापा।
रूह कांप जाती है जब वो मनहूस सुबह याद आती है,
मेरे लाख आवाज सुनकर जब आप नहीं उठे पापा।
दुनियां कहती है जिस बेटी के सिर पर पिता का हाथ हो,
उसे कोई भी हरा नहीं सकता क्या ये सच है पापा।
कमजोर नहीं हूँ, हां लेकिन आपकी हिम्मत चाहिए,
मेरी हिम्मत बढ़ाने आओ ना पापा।
जब -जब धूप में जाती, मेरा छांव बनकर साथ चलते थे,
मेरी जिंदगी में दुखों का धूप है, खुशियों की छांव लाओ ना पापा।
पापा,पापा कहकर थक गई हुं,
अब हां बिटिया कहकर आओ ना पापा।
अब हां बिटिया कहकर आओ ना पापा……………..
आपकी बिटिया
अनिता……













