Uncategorized
परिवार

परिवार जीवन रूपी नाव की पतवार है
जीवन जीने का सुन्दर सरल आधार है
परिवार से रिश्तों की अहमियत होती है
इंसानी रवायतों की सौम्य नेमत होती है
परिवार मे दर्द और गम साझा होते है
परिवार ही इन इंसानीं विपत्तियों से लड़ने का हौन्सला होते है
परिवार इन्सानी परवरिश का आधार होते है
सदाचार और नैकियत का उदगम परिवार होते है
भौतिकता की आंधी मे पारिवारिक संस्कृति का हास हो रहा है
रिश्ते नातों का सर्वथा चऊँ ओर अब नाश हो रहा है
पीढ़ी आज की संयुक्त परिवार की मोहताज हो गयी
चाचा ताऊ दादा दादी की समझ दिल से उनके आउट हो गयी।
कलयुग को बदलना है तो पुराने मे वापस लौटना होगा
माँ बाप समेत सारे रिश्तों को अब समेटना होगा।
संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र













