Uncategorized
Trending

एक प्रेम बंधन

ऐसा वैसा नहीं है ये बंधन
ये बंधन है सात जन्मों का
दो लोगों का जीवन भर साथ निभाने का
सम्पूर्ण रूप से एक दूजे का हो जाने का

ये बंधन है दो परिवारों का
दो घरों के मिलन का
सभ्यताओं का , संस्कारों का

ये बंधन है प्रकृति और पुरुष का
दो आत्माओं का ,दो जीवों का
जो समर्पित करते हैं खुद एक दूजे के लिए

विवाह बंधन नहीं कोई मामूली सा काले मोतियों से बंधा धागा
ये वो रिश्ता है जो एक एक मोती में समेटे प्रेम, समर्पण भाव का

नहीं ये बंधन कोई बच्चों का खेल
जब मन किया तो रहे एक दूजे के संग
और जब मन किया तो थोड़े से मनमुटाव पर हो गये अलग

ये वो पवित्र बंधन है जिसे संस्कारो से सींच कर एक वटवृक्ष तैयार होता है
जिसके प्रेम छाया में पूरा परिवार फलता फूलता है

प्रिया काम्बोज प्रिया
सहारनपुर उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *