
वृंदावन सभागार सिविल लाइन रायपुर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में रायपुर छत्तीसगढ़ के विद्वान साहित्यकार प्रमोद पटले जी को वक्ता मंच द्वारा प्रतिष्ठित शब्द शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। श्री पटले को पूर्व में भी देश की अनेक संस्थाओं द्वारा उनके उत्कृष्ट लेखन एवं साहित्य-सृजन के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
श्री प्रमोद पटले वर्तमान में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही वे पंवार क्षत्रिय संगठन, रायपुर में महासचिव के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं तथा कल्पकथा साहित्य संस्था में स्वयं सेवक के रूप में साहित्य, संस्कृति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार एवं नवभारत वार्ता डिजिटल समाचार पत्र परिवार की ओर से आदरणीय श्री प्रमोद पटले जी को इस गौरवपूर्ण सम्मान हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपकी साहित्य-साधना निरंतर नवीन ऊँचाइयों को स्पर्श करती रहे, यही मंगलकामना है।













