Uncategorized
Trending

ताकत का प्रकोप

कलयुग की इस नई दुनियाँ का नया ये संस्कार है
पैसे दंभ ताकत का ही सारा घमंड अहंकार है

देश दुनियाँ धरा से नहीं इन्हे रत्तीभर सरोकार है
अपनी भैस अपनी लाठी दुनियाँ सारी लाचार है

ईश्वर की नेमत अदभुत सुंदरता से परिपूर्ण ये धरा है
फूल पौधे नदी तालाब झरने पशु पक्षी तरह तरह की नैसर्गिकता से भरा है

एक दूसरे पर वर्चस्व की गंदी ये लड़ाई है
अंजाम इंसानी वजूद पर ही बन आयी है

प्रेम मोहब्बत सहृदयता का स्थान अब इंसानी रसूख ने ले लिया
ताकत की मद में चूर इंसान खुद को ही रब मान लिया

शैतानी इस धरा का है मालिक अब तू ही रखवाला है
बारुद के ढेर पर बैठी अंधकार से भरी दुनियाँ मे नही कोई उजाला है


संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *