Uncategorized
Trending

मैं तो बस लुटता आया

मैं तो बस लुटता ही आय
साम्राज्य नहीं बनवास मिला
जंगल का आवास मिला
माता का परिहास मिला
जनता का उपवास मिला
तब से मैं घुटता ही आया

सीता हरण रावण ने किया
असह्य दुखों का बोझ दिया
दर दर भटका मारा मारा
नहीं किसी ने खोज दिया
फिर भी मैं चलता हीआया

बन से लौट के सीता खोया
राजा था न तनिक न रोया
लव कुश को छाती से लगाया
पश्चाताप से पाप को धोया
तिल तिल कर गलता ही आया

मुग़लों ने मेरे घर को तोड़ा
सत्ता ने मेरा साथ था छोड़ा
न्यायालय में लड़ते लड़ते
न्याय मिलेगा आस को छोड़
अपनो से ही लड़ता आया

संघर्षों से घर को पाया
तम्बू से जब उसमें आया
रक्षक ने है लूट मचाया
मैं तो बस लुटता ही आय
मैं तो बस लुटता ही आया

महेंद्र कुमार मधुकर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *