Uncategorized
Trending

Golden Book of World Records में दर्ज हुआ नकुड़ के साहित्यकार सुनील कुमार खुराना का नाम

नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश। नकुड़ क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षक, कवि एवं लेखक सुनील कुमार खुराना का नाम अब Golden Book of World Records में दर्ज हो गया है। उन्हें AAINA Heritage World Record Project के अंतर्गत साहित्यिक योगदान के लिए World Record Literary Participation Honor Certificate प्रदान किया गया है। सुनील कुमार खुराना ने इस विश्व रिकॉर्ड में “मानव और पर्यावरण” विषय पर अपनी रचनात्मक भागीदारी दी। यह ऐतिहासिक साहित्यिक पहल हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति और साहित्यिक विरासत को विश्व मंच पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। यह प्रोजेक्ट AAINA – AI-Powered Hindi Literary Ecosystem के माध्यम से संचालित हुआ। इसका नेतृत्व डॉ. ममता सैनी, संस्थापक एवं प्रोजेक्ट निदेशक, Digital Era Link ने किया। इसमें Antarrashtriya Kavya Premi Manch का सांस्कृतिक सहयोग प्राप्त हुआ। प्रमाण-पत्र आईडी AAINA-WR-000446 दिनांक 15 जुलाई 2026 को जारी किया गया। आप इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि AAINA वैबसाइट पर जाकर कर सकते है।उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी, नकुड़ सहारनपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत सुनील कुमार खुराना विगत कई वर्षों से साहित्य सेवा में समर्पित हैं। पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, वृक्षारोपण, नारी शक्ति और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर उनकी 200 से अधिक रचनाएं विभिन्न साझा संकलनों में प्रकाशित हो चुकी हैं। सत्य घटनाओं पर आधारित उनकी रचनाएं समाज में सकारात्मक चेतना जागृत करती हैं।
जब हमारे संपादक महोदय की बात सुनील कुमार खुराना से हुई तो उनके द्वारा हमें बताया गया कि लिखंतू वेबसाइट पर सुनील कुमार खुराना की कविताएं 5 महीने में 16 लाख लोग देख चुके हैं। आकाशवाणी नजीबाबाद उत्तर प्रदेश से सुनील कुमार खुराना की कविता का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो पर फरवरी 2025 में हुआ था। 2026 में सुनील कुमार खुराना को लगातार तीन अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए – काव्य हिन्दुस्तान साहित्य शिखर सम्मान, कवि शिरोमणि सम्मान और अब Golden Book of World Records सम्मान। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे नकुड़-सहारनपुर क्षेत्र और हिंदी साहित्य जगत के लिए गर्व का विषय है। शिक्षाविदों एवं साहित्यिक संस्थाओं ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

जारीकर्ता: सुनील कुमार खुराना,
प्रधानाध्यापक, उ.प्रा.वि. बाधी, नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *