
चलो चलें, कदम मिलाएँ,
जीवन कौशल अपनाएँ।
तीन आयाम, ग्यारह शक्ति,
सक्षम बनकर जग महकाएँ॥
(स्वयं की पहचान)
आत्म-जागरूक बनें सभी,
आत्मविश्वास रहे कभी।
भावनाओं को सही समझें,
तनाव से भी आगे बढ़ें॥
सक्षम… सक्षम… यही पुकार,
ज्ञान, कौशल, सुंदर व्यवहार।
हाथ मिलाकर साथ चलें,
सपनों का संसार गढ़ें॥
(सोच और निर्णय)
रचनात्मक विचार सजाएँ,
नई-नई राहें अपनाएँ।
आलोचनात्मक सोच जगाएँ,
समस्या का हल हम पाएँ।
सही निर्णय लेकर हर बार,
जीत बने अपना अधिकार॥
(रिश्ते और संवाद)
मधुर संवाद दिलों को जोड़े,
सहानुभूति हर मन छोड़े।
अच्छे रिश्ते सबसे बनाएँ,
प्रेम और विश्वास बढ़ाएँ॥
जीवन कौशल दीप हमारा,
रोशन हो हर घर-आँगन सारा।
सक्षम युवा, सक्षम भारत,
यही हो अपना सुंदर नारा॥
रीना पटले शिक्षिका
शासकीय हाई स्कूल ऐरमा कुरई
जिला-सिवनी मध्यप्रदेश











