
शब्दों से ही जीवन में,
बनता है यारों व्यवहार |
शब्द ही हमें घाव देते,
शब्द ही देते हैं प्यार..
बिना शब्दों के जीना,
जीना है देखो बेकार|
शब्द से ही जीवन यहां,
शब्दों से चलता संसार…
शब्द ही दिल को मिलाते,
शब्द ही करते है तकरार|
शब्द ही जीवन का यहां,
जीने का है बना आधार…
शब्द ही व्यक्तित्व बताते,
इंसानों का यहां पर यार|
मीठे बोले शब्द यहां पर,
तो होती है जय जयकार…
कवि राजेंद्र कुमार वर्मा
कोटा राजस्थान










