Uncategorized
Trending

है गर्व मुझको उन पर

है गर्व मुझे उन माँओं पर,
जिन्होंने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया |
अपने जिगर के टुकड़े को,
वतन की खातिर खुद से दूर किया ||

है गर्व मुझे उन पत्नियों पर,
जो हर पल उनकी हिम्मत बनती आई |
देश के लिए अपने पति को शहीद होते देखकर,
हरदम दिल पर पत्थर रखती आई ||

है गर्व मुझे उन उदार बहनों पर,
जो देश की खातिर अपनी राखी कुर्बान करती आई |
न जाने इतनी हिम्मत कहाँ से है उन्होंने जुटाई |
जब जब यह सोचा आँख भर आई ||

कैसे कोई ऋण चुकाए उस पिता का,
जिसने अपना इकलौता सपूत,
है इस धरती माँ को समर्पित किया |
जिससे उसका बुढ़ापे का सहारा ही छीन गया |
फिर भी खुद को न मायूस होने दिया ||

है गर्व मुझे उन वीर सपूतों पर,
जो सब कुछ पीछे छोड़कर,
अपना जीवन देश के नाम न्यौछावर करते आए |
तन से सांसों का बंधन छूटने तक |
भारत माँ की जय जयकार करते करते चले गए ||

है गर्व मुझे उन पर |
रहोगे सदा तुम अमर हे वीर सपूतों,
मातृ भूमि तुम्हें वंदन करती है |
मंजू अपनी लेखनी के माध्यम से,
श्रद्धासुमन तुम्हें अर्पण करती है ||

मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *