बाबू शोभानाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में २५ जुलाई शनिवार को पुणे इकाई की मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित की गई ।

इस गोष्ठी की अध्यक्षता आदरणीय श्री अयोध्या प्रसाद द्विवेदी जी ने की और मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय उर्वशी श्रीवास्तव जी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम संयोजक आदरणीया सत्यभामा जी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम लगभग एक घंटे तक चला जिसमें पुणे के गणमान्य कवि और कवयित्री उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम पुणे के बेहतरीन कवि श्री अवनीश कुमार जी ने सरस्वती वंदना की।फिर क्रमशः आदरणीय अलका अग्रवाल जी ने बरसात पर एक रचना पढ़ी । सुप्रसिद्ध ग़ज़लकारा इंदिरा पूनावाला जी ने गजल पढ़ी। आदरणीया विजया बाला स्याल जी ने दिल को छूने वाली एक मर्मस्पर्शी रचना सुनाई ।आदरणीया सत्यभामा जी ने भी समसामयिक विषय पर एक गजल प्रस्तुत किया। अवनीश कुमार जी ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कीं जिनमें उन्होंने एक नदी के बारे में गहन विचार रखा और संस्कृति से जुड़ी हुई बातें साझा कीं।
उर्वशी जी ने सस्वर कंठ से बहुत खूबसूरत भजन गाया जिसमें शिव भक्ति पूरी ऊर्जा से समाहित हो गई थी । डॉ ज्योति कृष्ण ने एक गजल पेश की। आदरणीय आदर्शिनी श्रीवास्तव जी ट्रेन यात्रा के दौरान भी इस कार्यक्रम से जुड़ीं ।पटल उनके इस समर्पण के लिए आभारी है।
अंत में अध्यक्ष महोदय ने सभी की प्रस्तुतियों की सम्यक समीक्षा और प्रशंसा की तथा अपना काव्य पाठ भी किया ।
कार्यक्रम का संचालन पुणे इकाई अध्यक्ष डॉ ज्योति कृष्ण ने किया ।
आभार ज्ञापन श्री अवनीश कुमार जी ने किया ।
कुल मिलाकर यह एक बहुत ही रोचक और सुंदर कार्यक्रम रहा।
हम सभी का हार्दिक आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करते हैं ।













