Uncategorized
Trending

गुरु नाम गुणात्मक रुह

        आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पूज्य गुरुजी के कोमल चरणों में आजीवन कोटिश : प्रणाम और गुरु पूर्णिमा का हार्दिक बधाई एवं बहुत बहुत शुभकामनाऍं । गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में श्री गुरुजी के चरणों में सहृदय सादर प्रणाम संग गुरु चरणों में एक छोटी सी रचना का प्रयास :

गुरु नाम गुणात्मक रुह ,
गुरु चरण ही गुरु धाम ।
गुरु चरण शरण सुख है ,
गुरु चरण कोटि प्रणाम ।।
गुरु देते गुणात्मक रुख ,
गुरु चरण स्वर्ग समान ।
गुरु चरण वरण किया ,
नर नारायण में प्रधान ।।
गुरु में नारायण समाहित ,
गुरु ही शिष्य के आधार ।
गुरु कारण जीवन फलित ,
गुरु शिष्य सच्चा संसार ।।
गुरु दीक्षा ही गुरु आशीष ,
गुरु दीक्षा है दिव्य संचार ।
गुरु जीवन गुरु संस्कृति ,
गुरु ही शिष्य जीवन सार ।।
गुरु गुण में नारायण मिले ,
गुरु ही होते नारायण रूप ।
गुरु दीक्षा से जीवन संभले ,
गुरु कारण जीवन अनूप ।।
गुरु कारण जीवन अमन ,
गुरु कारण होता कल्याण ।
गुरु पाकर जीवन है धन्य ,
गुरु चरण में कोटि प्रणाम ।।

पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश ‘ दिव्य ‘
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *