
सच्चा मित्र वह होता है,
जो सही राह दिखाता है|
दुख दर्द में वो हमारे वह,
बिना कहे ही काम आता है|
दोस्त अगर नाराज हो तो,
उसे प्यार से वो मानता है|
दोस्त की वो खातिर देखो,
जमाने भर से लड़ जाता है|
कांटो पे चलकर भी देखो,
सच्ची दोस्ती वो निभाता है |
दोस्त की खातिर जीवन में,
सब कुर्बान वो कर जाता है|
दोस्त दीन धर्म नहीं देखता,
यहाँ दोस्त वही कहलाता है |
जो दोस्त पर हंसते -हंसते,
अपना सब कुछ लूटाता है|
राजेंद्र कुमार वर्मा
कोटा राजस्थान












