Uncategorized
Trending

डॉ. मोहिनी गुप्ता राजगढ़ मध्यप्रदेश ने अपनी काव्य प्रस्तुति से प्रभावित किया

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में गत रविवार को आयोजित कवि और कवयित्री सम्मेलन में डॉ. मोहिनी गुप्ता राजगढ़ मध्यप्रदेश ने काव्य पाठ कर अपने नाम के अनुसार मन मोह लिया। श्रोताओं की तालियां इस बात का प्रमाण रही। डॉ. मोहिनी गुप्ता विगत कई वर्षों से काव्य मंच पर सक्रिय है तथा प्रदेश और देश भर के मंचों पर काव्य पाठ कर चुकी है। कवि कला और कलाकार कल्याण कोष द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में डॉ. मोहिनी गुप्ता सह आयोजक थी। अनेक गणमान्य सदस्य जनों से आपको उत्तम काव्य पाठ और सम्मान हेतु बंधाई दी। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले समस्त साहित्यकारों एवं अतिथियों को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया।

यह जानकारी जितेंद्र शिवहरे ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *