Uncategorized
Trending

श्रीनिम्बार्क ग्राम को राष्ट्रीय आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर विकसित करने की माँग

॥ श्रीराधासर्वेश्वरो विजयते ॥
॥ श्रीभगवान्निम्बार्काचार्याय नमः ॥

अमेठी, उत्तर प्रदेश।

श्रीमद्जगद्गुरुनिम्बार्काचार्य विद्यावारिधि अतुल कुमार मिश्र जी महाराज, पीठाधीश्वर, श्रीनिम्बार्क पीठ, वृन्दावन एवं श्रीनिम्बार्क सेवासंस्थान अमेठी विश्व परिवार ने भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार से जनपद अमेठी स्थित श्रीनिम्बार्क ग्राम, पण्डरी परगना, गौरीगंज सदर, जनपद अमेठी (उ.प्र.) को एक राष्ट्रीय महत्त्व के आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किए जाने की माँग की है।

उन्होंने कहा कि उनके पैतृक आवास परिसर में स्थित पौराणिक सिद्ध निम्ब वृक्ष भारतीय हंसावतार वैदिक वैष्णव परम्परा तथा श्रीनिम्बार्क सम्प्रदाय की प्राचीन आध्यात्मिक विरासत का एक जीवंत प्रमाण माना जाता है। यह निम्ब वृक्ष केवल एक प्राकृतिक धरोहर नहीं, बल्कि श्रद्धा, दर्शन, सत्संग, वैदिक अध्ययन एवं आध्यात्मिक साधना का ऐतिहासिक केन्द्र रहा है।

उन्होंने आग्रह किया कि इस पावन स्थल को जनपद मुख्यालय गौरीगंज से उच्च गुणवत्ता वाले सड़क मार्ग द्वारा जोड़ा जाए तथा इसे धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से आवश्यक आधारभूत सुविधाओं—सुगम सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, तीर्थयात्री विश्राम स्थल, पार्किंग, सूचना केन्द्र, उद्यान, आध्यात्मिक पुस्तकालय एवं सांस्कृतिक सभागार—से सुसज्जित किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस स्थल का सुनियोजित विकास किया जाता है, तो यह उत्तर प्रदेश ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण भारत एवं विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं, शोधार्थियों तथा वैदिक संस्कृति के अध्येताओं के लिए एक विशिष्ट आध्यात्मिक पर्यटन केन्द्र के रूप में स्थापित होगा तथा स्थानीय रोजगार, सांस्कृतिक संरक्षण और ग्रामीण पर्यटन को भी नई दिशा प्राप्त होगी।

श्रीनिम्बार्क सेवासंस्थान अमेठी विश्व परिवार ने केन्द्र एवं राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि इस पावन स्थल के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व को दृष्टिगत रखते हुए इसे स्मरणीय धरोहर स्थल, आध्यात्मिक विशेष पर्यटन स्थल तथा तीर्थ विकास परियोजना के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाए।

जारीकर्ता :
श्रीमद्जगद्गुरुनिम्बार्काचार्य विद्यावारिधि अतुल कुमार मिश्र जी महाराज
पीठाधीश्वर, श्रीनिम्बार्क पीठ, वृन्दावन
संस्थापक एवं संरक्षक
श्रीनिम्बार्क सेवासंस्थान अमेठी विश्व परिवार
श्रीनिम्बार्क ग्राम, पण्डरी परगना, गौरीगंज सदर
जनपद अमेठी – 227405, उत्तर प्रदेश, भारत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *