Uncategorized
Trending

साथ जो है मुझे तेरा

ओ भोला भंडारी साथ जो है मुझे तेरा |
जीवन में चाहे जितना भी हो अंधेरा |
लेकिन भरोसा है तुझ पर मेरा |
तू ही देगा हर पल सहारा |
ओ भोला भंडारी साथ जो है मुझे तेरा |
जैसे अब तक है यह जीवन गुजारा |
तूने ही तो दिया हर दम सहारा |
तभी तो मिलता मेरी जीवन नैय्या को किनारा |
जब-जब मन से मैं हारा |
तब-तब हर दर्द से तूने ही है उबारा |
तभी तो भरोसा है तुझ पर मेरा |
ओ भोला भंडारी साथ जो है मुझे तेरा |
अब न डरेगा कभी ये भक्त तेरा |
चाहे जितना भी हो जीवन में अंधेरा |
बस तू साथ न छोड़ना कभी मेरा |
फिर क्यों डरना है मुझे,
चाहे जो भी दर्द ने हो आकर घेरा |
ओ भोला भंडारी साथ जो है मुझे तेरा ||

मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *