Uncategorized
Trending

अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त,शिक्षक,साहित्यकार सुनील कुमार खुराना को “सुख़न का आशियाँ” द्वारा “श्रेष्ठ समीक्षक सम्मान” से सम्मानित किया गया

सहारनपुर/ऑनलाइन, 5 अगस्त 2026
साहित्य जगत की प्रतिष्ठित संस्था “सुख़न का आशियाँ” द्वारा आयोजित ऑनलाइन साहित्यिक संगोष्ठी में उत्कृष्ट समीक्षा हेतु सहारनपुर जनपद के नकुड़ क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक एवं साहित्यकार सुनील कुमार खुराना जी को “श्रेष्ठ समीक्षक सम्मान” से सम्मानित किया गया है। संस्था ने ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र जारी कर सुनील कुमार खुराना जी की समीक्षा की सराहना की। संस्था के संयोजक श्री केविन चौहान जी ने कहा कि उन्होंने “स्वैच्छिक” विषय पर अपनी सुंदर समीक्षा के माध्यम से संगोष्ठी को सफल बनाया। संस्था ने उनकी साहित्यिक समझ और समीक्षा कौशल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सुनील कुमार खुराना वर्तमान में उ०प्रा०वि० बाधी, नकुड़, सहारनपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। पिछले एक दशक से वे निरंतर साहित्य साधना में लीन हैं। अब तक 200 से अधिक साझा संकलनों में उनकी रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। “पिता का मर्म”, “लखनऊ अग्निकांड” और “कीचड़ में कमल सा महकों” जैसी उनकी रचनाएं पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनकी कलम बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक चेतना जैसे विषयों पर बेबाकी से लिखती है।
इस अवसर पर गोष्ठी अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू जी ने भी सुनील कुमार खुराना जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान मिलने पर सुनील कुमार खुराना जी ने “सुख़न का आशियाँ” परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें साहित्य सृजन और समीक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। यह सम्मान नकुड़ एवं सहारनपुर के लिए गौरव का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *