SHMV Foundation ने कर्नल आदिशंकर मिश्र को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

हैदराबाद। शिक्षा, साहित्य, भाषा, संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत SHMV Foundation (Reg. No. 182428) ने कर्नल आदिशंकर मिश्र को संस्था का उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
SHMV Foundation के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. गुंडाल विजय कुमार ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि कर्नल आदिशंकर मिश्र का साहित्य, समाज सेवा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना को देखते हुए संस्था ने उन्हें उत्तर प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कर्नल आदिशंकर मिश्र उत्तर प्रदेश में संस्था के उद्देश्यों एवं गतिविधियों का विस्तार करने के साथ-साथ शिक्षा, साहित्य, हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे साहित्यकारों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं प्रतिभाशाली व्यक्तियों को संस्था के साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे।
डॉ. गुंडाल विजय कुमार ने कहा, “हमें विश्वास है कि कर्नल आदिशंकर मिश्र के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में SHMV Foundation की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और संस्था के सेवा कार्य अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचेंगे।”
संस्था ने उनकी नियुक्ति पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं।
जारीकर्ता:
डॉ. गुंडाल विजय कुमार
संस्थापक एवं अध्यक्ष
SHMV Foundation
हैदराबाद, तेलंगाना











