SHMV Foundation ने सुनीता बोपचे को मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

हैदराबाद, तेलंगाना। शिक्षा, साहित्य, भाषा, संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय SHMV Foundation (Reg. No. 182428) ने सुनीता बोपचे को संस्था का मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संस्था की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र प्रदान किया गया है।
SHMV Foundation के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. गुंडाल विजय कुमार ने बताया कि सुनीता बोपचे को संस्था के उद्देश्यों के प्रति उनकी रुचि, सामाजिक सहभागिता एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रियता को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वे मध्य प्रदेश में संस्था के शिक्षा, साहित्य, भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार, संस्कृति संरक्षण एवं समाज सेवा से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ संस्था के विस्तार में सहयोग करेंगी। वे साहित्यकारों, शिक्षकों, समाजसेवियों, महिलाओं, युवाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को संस्था के सेवा कार्यों से जोड़ने का प्रयास करेंगी।
संस्था द्वारा जारी नियमों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष को संस्था की गरिमा एवं अनुशासन बनाए रखते हुए कार्य करना होगा। संस्था के नाम अथवा पद का व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोग नहीं किया जा सकेगा। किसी भी आर्थिक गतिविधि, योजना अथवा आधिकारिक घोषणा के लिए संस्था की पूर्व अनुमति आवश्यक होगी।
इस अवसर पर डॉ. गुंडाल विजय कुमार ने कहा, “हमें विश्वास है कि सुनीता बोपचे के नेतृत्व एवं सहयोग से मध्य प्रदेश में SHMV Foundation के शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।”
SHMV Foundation परिवार ने सुनीता बोपचे को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं सेवामय कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं।
जारीकर्ता:
डॉ. गुंडाल विजय कुमार
संस्थापक एवं अध्यक्ष
SHMV Foundation
हैदराबाद, तेलंगाना











