
कितना प्यार, कितना सुंदर,
हम सबका हिंदुस्तान है|
सारे जग से यह निराला,
यह भारत देश महान है|
कितना प्यार कितना सुंदर..
लहर लहर लहराता तिरंगा,
हम सबकी यह शान है |
तीन रंगों से रंगा है देखो,
यही हमारा मान है – 2
कितना प्यार कितना सुंदर.
सीमा की रखवाली करते,
भारत के वीर जवान है |
मातृभूमि पर मर मिटने को,
यह पूरा हिंदुस्तान है|
कितना प्यार कितना सुंदर…
हिंदू मुस्लिम सिख इसाई,
यह भारत की जान है|
सुबह सवेरे आरती होती,
होती यहां अजान है -2
कितना प्यार कितना सुंदर..
कितनी भाषाएं बोली जाती,
इस पर हमें अभिमान है |
पूरे विश्व में सबसे प्यारा,
यह भारत देश महान है|
कितना प्यार कितना सुंदर.
कवि राजेंद्र कुमार वर्मा
कोटा राजस्थान












