Uncategorized
Trending

क्रांतिकारी नरेंद्र मोहन सेन जयंती को समर्पित रहा कल्प भेंटवार्ता मंच

शाहदरा दिल्ली की साहित्यकार डॉ सरिता गुप्ता भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित।

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि संस्था परिवार ने क्रांतिकारी बलिदानी नरेंद्र मोहन सेन जी की जयंती विशेष भेंटवार्ता कार्यक्रम में उनकी राष्ट्र सेवा और बलिदान को नमन किया गया।

नवाचार से प्रेरित रोचक प्रश्नोत्तरी के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में सूत्रधार कीर्ति त्यागी ने नरेंद्र मोहन सेन जी के बारे में चर्चा करते हुए उनके जीवन से संबंधित एक प्रश्न किया। अनेकों दर्शकों में से सटीक एवं श्रेष्ठ उत्तर देने के लिए दर्शक दीर्घा में जुड़ीं श्रीमती गायत्री शर्मा जी को कल्प ज्ञान मेधा सम्मान अर्जित किया।

कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि डॉ सरिता गुप्ता को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित करते हुए कल्पकथा संस्थापक दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा ने उन्हें यशस्वी एवं संतुष्ट जीवन हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित की।

कल्पकथा परिवार के तत्वाधान में आयोजित चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *