द्वितीय अंतरराष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुंभ में डॉ. गीतांजलि जैधे का मानद सम्मान

हरिद्वार। हरिद्वार में 29–30 अगस्त 2026 को आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुंभ का भव्य समापन हुआ। इस गरिमामयी आयोजन में साहित्य, संस्कृति, सनातन परंपरा एवं माँ गंगा के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विमर्श हुआ। देश-विदेश से आए साहित्यकारों, विद्वानों एवं कवियों ने अपनी सहभागिता से समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।
इस अवसर पर पुणे से आईं डॉ. गीतांजलि जैधे को संगीत के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय, सृजनात्मक एवं स्मरणीय योगदान के लिए मानद सम्मान से सम्मानित किया गया l यह सम्मान संगीत एवं कला के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण कार्यों और उपलब्धियों की सराहना के रूप में संस्था के कुलपति डॉ. शिवैश्वर पाण्डेय के करकमलों से प्रदान किया गया।
विदित हो कि डॉ. गीतांजलि जैधे ने विगत वर्ष प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पं. छन्नूलाल मिश्र पर शोधपत्र भी प्रस्तुत किया था। संगीत के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान एवं सृजनात्मक कार्यों के लिए विगत वर्षों में केशव कल्चर फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा उन्हें ‘अष्टसखा सम्मान’ से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, ब्रह्माकुमारी आश्रम, माउंट आबू सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा भी उनकी विविध उपलब्धियों एवं योगदान के लिए उन्हें सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
डॉ. गीतांजलि जैधे की संगीत के प्रति निष्ठा, शोधपरक दृष्टि एवं रचनात्मक योगदान ने उन्हें कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
इस अवसर पर केशव कल्चर फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. दीप्ति शुक्ला, महानिदेशक डॉ. प्रतिभा शर्मा एवं ‘सब तेरा साहित्यिक संस्थान’, भोपाल की संस्थापिका श्रीमती विमला चौधरी तथा डॉ. नीरज चौधरी ‘नीर’ ने डॉ. गीतांजलि जैधे को इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।













