Uncategorized
Trending

महिला काव्य मंच “मन से मंच तक”आसनसोल उखड़ा इकाई की सितंबर माह की गोष्ठी 13 सितंबर रविवार को हिंदी दिवस के रूप में मंच के संस्थापक श्री नरेश नाज जी के सानिध्य में संपन्न हुई।

आज के मंच की मुख्य अतिथि आदरणीय आरती सिंह जी ने मंच को शोभायमान किया। मंच की अध्यक्षता श्री मती पूनम पृथा जी ने तथा मंच संचालन का कार्य भार श्री मती अंजलि किशोर “कृति” जी ने अनूठी शैली में बखूबी निभाया।
कार्यक्रम की शुरुआत आदरणीय अशोक कुमार बरनवाल जी के द्वारा मधुर वाणी में सरस्वती वंदना के साथ हुई। मंच पर उपस्थित सभी रचनाकारों ने हिन्दी के सम्मान में मन के उत्तम भावों को मधुर वाणी में प्रस्तुत किया।
आज के प्रतिभागी आदरणीय अशोक कुमार बरनवाल जी, आ. सोनी बरनवाल ‘कशिश’, चन्द्रा गंगवार जी, मंजुला बरनवाल जी,चंदा सोनी आनंदित जी, ज्योति बरनवाल जी, कुसुम मंगला जी, आ. मोहन गंगवार जी रहे।

मुख्य अतिथि श्री मती आरती सिंह जी ने सभी की रचनाओं को धैर्य एवं संयम से सुना और समीक्षा की तथा कविता की प्रस्तुति दी।
पूनम पृथा जी ने आज का अध्यक्षीय भाषण देते हुए सभी की रचनाओं पर प्रकाश डाला।
मंच की अध्यक्षा श्री मती अंजलि किशोर जी ने सभी का धन्यवाद करते हुए अध्यक्षीय भाषण देकर पुनः मिलने का आश्वासन देकर गोष्ठी के समापन की घोषणा की।

साभार: कुसुम मंगला (मीडिया प्रभारी)
अंजलि किशोर “कृति” :अध्यक्षा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *