
हिंदी भाषा हिंदुस्तान है
जन-जन की वाणी है
हर दिल के धड़कन में भूली है
हिंदी
हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा
हिंदी हिंदुस्तान है
पल भर के लिए जरा सोचें हम
इंसान क्या..?
रख पाते हैं इसका ध्यान
सिर्फ 14 सितंबर को ही करते हैं
अपनी राष्ट्रभाषा का सम्मान क्यों..?
हर पल हर दिन करते हैं
हम हिंदी बोलने वालों का अपमान
14 सितंबर को ही याद आता है
*हिंदी बचाओ अभियान *आखिर क्यों..?
भूल जाते हैं हम
हिंदी को अपमानित करते हैं स्वयं हिंदुस्तानी इंसान
क्यों ,समझते हैं सब अंग्रेजी बोलने में खुद को महान
अरे ,सोए हुए भारतीय इंसान
अब तो जागो और जगाओ अपना सोया हुआ स्वाभिमान
हम सब मिलकर करें प्रयास
हक दिलाएं अपनी मातृभाषा को हम
अंतरराष्ट्रीय पहचान ताकि कहीं फिर से हम हिंदी हिंदुस्तान हैं
हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा
देश का स्वाभिमान है
डॉ मीना कुमारी परिहार













