Uncategorized
Trending

प्राथमिक शाला कोकड़ी में विविध गतिविधियों के माध्यम से मनाया गया नवरात्रि पर्व

कोकड़ी। शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी में नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक गरबा नृत्य एवं मेहंदी जैसी गतिविधियों में भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को नवरात्रि पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि विकसित करना तथा उनमें सहभागिता और रचनात्मकता की भावना को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान पाठक कुमारी सिल्विया बाघ, शिक्षिका श्रीमती प्रतिभा कर, विद्यालय के रसोइया एवं स्वीपर उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

विद्यालय में आयोजित इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रतिभा दिनेश कर
विकासखण्ड सरायपाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *