सुनील कुमार खुराना को मिला अंतर्राष्ट्रीय कलम के सशक्त हस्ताक्षर मंच का सांस्कृतिक गौरव रत्न सम्मान

नकुड़, सहारनपुर। दिनांक 13 अक्टूबर 2026 साहित्य और भारतीय संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट सृजन हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी, नकुड़, सहारनपुर के प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ साहित्यकार आ. सुनील कुमार खुराना जी को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित मंच अंतर्राष्ट्रीय कलम के सशक्त हस्ताक्षर मंच द्वारा “सांस्कृतिक गौरव रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मंच द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सृजन प्रतियोगिता के अंतर्गत ‘भारतीय संस्कृति मेरी पहचान’ विषय पर प्रदान किया गया। इस विषय पर श्री खुराना ने अपनी लेखनी से भारतीय संस्कृति, सभ्यता, परम्परा और संस्कारों की सुंदर व्याख्या करते हुए एक उत्कृष्ट, प्रेरणादायक और सारगर्भित रचना प्रस्तुत की, जिसे निर्णायक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ पाया। सम्मान पत्र में मंच के संस्थापक अध्यक्ष विनोद वर्मा दुर्गेश जी ने कहा कि श्री सुनील कुमार खुराना जी की रचना में भारतीय संस्कृति की आत्मा, वसुधैव कुटुम्बकम् का भाव और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का अद्भुत संगम है। उनकी लेखनी समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य कर रही है। मंच आपके साहित्यिक उत्थान की कामना करता है।
यह सम्मान पत्र अत्यंत आकर्षक डिज़ाइन में कलम-दवात, मयूर, कमल पुष्प और दीप प्रज्वलन के प्रतीकों के साथ सुशोभित है, जो भारतीय संस्कृति के गौरव को दर्शाता है। सुनील कुमार खुराना की इस उपलब्धि पर जनपद के साहित्यकारों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। यह सम्मान न केवल सहारनपुर बल्कि समस्त उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। इससे पूर्व भी श्री खुराना को माँ आदिशक्ति भक्त सम्मान सहित कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।












