
यूँ ही नहीं आती मस्ती किसी की ज़िंदगी में,
दर्द की दरिया में सौ बार डूबना पड़ता है।
हँसने की अदा यूँ ही नहीं आती चेहरे पर,
ग़म के समंदर को दिल में समेटना पड़ता है।
हर ठोकर ने कुछ नया सिखाया है हमें,
गिरकर हर बार फिर से उठना पड़ता है।
लोग समझते हैं बड़ी आसान है ज़िंदगी हमारी,
मगर मुस्कुराने के लिए भी दर्द से लड़ना पड़ता है।
जो हँसते हैं हर हाल में, उन्हें कमज़ोर न समझना,
मुस्कान के पीछे कई तूफ़ानों से गुजरना पड़ता है।
उर्मिला तिवारी ‘अल्पज्ञ’
वासुदेवपुर देवरिया उत्तर प्रदेश













