Uncategorized
Trending

कविता

कविता

रात गई है दिन निकल आया है,

हर तरफ उजाले में प्रबलता छाई है,

सारे जहां में रश्मि प्रभा आ है,

यहां अंधेरों का सामान बिक गया,

गया राज काली रात का,

धुप ने अपनी सत्ता बनाई है,

सबेरा हुआ है और सामने लालीमा है आसमां में,

आएं हैं किरणों के साथ रवि देवा ,

धरती को रोशन करने को ,

ऊर्जा संयंत्र हो जैसे कोई आसमां में,

पेड़ पौधे और हरियाली से आच्छादित है
पर्यावरण,

पुरवाई महका रही है हर तरफ खुश्बूओं से,

सुगंध ही सुगंध महकती हर दिशा में ,

खुशहाली छाई है धरती और सारे आसमान में,

धीरे धीरे फुलों ने भी घुंघट खोल दिया है,

और सपनों को साकार किया है,

घुंघरू बांध कर नाचे पपिहा झुमके ,

कोयलिया मधुर गीतों को जो गाए,

महफ़िल सज रही है सुबह सुबह जोरों पर,

स्वर्णीम प्रकाश फैला है हर तरफ जहां में ।।

अशोक सुमन भवानी मंडी (राज.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *